
रिपोर्ट- आसिम अली
CRS/सहसवान/बदायूँ- ऑपरेशन मुस्कान के तहत लावारिस अवस्था में मिली मासूम बच्ची के स्वजन को इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम गठित कर व सोशल मीडिया के माध्यम से चंद घंटों में परिजनों को खोज कर बच्ची को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया बच्ची मिलते ही परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी। परिजनों ने प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला व पुलिस टीम की जमकर प्रशंसा की।
बता दे रविवार को बदायूँ मेरठ हाइवे के निकट हसन पेट्रोल पम्प पर पाँच वर्षीय बच्ची गुड़िया रो रही थी सूचना पर पहुची पुलिस लावारिस बच्ची को कोतवाली ले आयी तत्काल तेज़तर्रार इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने पुलिस टीम गठित कर व सोशल मीडिया के माध्यम से स्वजन की तलाश शुरू कर दी मात्र चंद घण्टो में ही पुलिस को सफलता मिली और बच्ची के स्वजन को खोज लिया। बच्ची को उसके पिता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिंडोर निवासी अशरफ अली व माता नजमा ग्राम प्रधान तौकीर के सुपुर्द कर दिया गया। उधर, बच्ची मिलने के बाद परिवार में खुशी की लौट आई और स्वजनों ने प्रभारी निरीक्षक व पुलिस टीम की जमकर प्रशंसा की।










