डलमऊ रायबरेली-
डलमऊ मे चलने वाली 7 नवंबर से 13 नवंबर तक डलमऊ महोत्सव की शुरुआत हो गई स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप ने दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव की शुरुआत की जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव भी उपस्थित रही महोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ में नगर पंचायत अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी ने दीप प्रज्वलन किया इसके पश्चात सूचना प्रसारण भारत अकैडमी के कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
डलमऊ में प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले डलमऊ महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ किया गया कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करते हुए आए हुए दर्शकों का मन मोह लिया कस्तूरबा आवासीय विद्यालय घुरवारा से आए हुए स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया इसके पश्चात कृष्णा राज ग्रुप बरेली एवं उत्तराखंड के कलाकारों ने शिव एवं गणेश पर मनमोहक झांकी प्रस्तुत करते हुए नृत्य प्रस्तुत किया इसके पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया
डलमऊ महोत्सव के पास ही लगी हुई प्रदर्शनी में महिलाओं व बच्चों ने खरीदारी के बच्चों ने जहां लगे हुए झूलों का आनंद लिया वहीं पर महिलाओं ने अपनी जरूरत की वस्तुएं खरीदी









