
रायबरेली गदागंज
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली विकास खण्ड दीनशाह गौरा ब्लाक में किसान मेले का आयोजन किया गया जिसमें दूर दराज से आए हुए किसानों को बीडीओ हरिश्चंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान को बेहतर सुविधा मुहैया करा रही हैं सरकार और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसानों के हित के लिए दी जा रही है जो किसान रजिस्ट्रेशन कराये है समय से आकर बीज व उर्वरक ले सकते हैं किसान सम्मान निधि जिन किसानों को नहीं मिल रही है जांच करवा ले सम्बंधित लेखपाल से मिलकर उनकी सम्मान निधि मिलना शुरू हो जाएगी अधिकतर किसानों ने अवारा जानवरों को लेकर बहुत बड़ी समस्या जताई इस पर सम्बंधित अधिकारियों द्वारा चुप्पी साध ली गई वहीं भारी संख्या में किसानों का कहना है अवारा जानवरों से निजात दिलाया जाए इस अवसर पर प्रधान अशोक बाजपेई, प्रधान मोबीन अंसारी, प्रधान ऋषि प्रसाद, प्रधान सुरेन्द्र यादव, प्रधान कन्हैया लाल व क्षेत्रीय सम्मानित किसान एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे वहीं बीडीओ हरिश्चंद्र गुप्ता ने कहा कि किसान मेला का सरकार का उद्देश्य है कि किसान की समस्याओं का निराकरण किया जाएं।










