ससुरालियों को चाय में नशा पिला कर जेबर नकदी के साथ प्रेमी संग फरार युवती गिरफ्तार!

CRS काँट/शाहजहाँपुर-पति,सास, और ससुर को चाय में नीदं की गोलियाँ देकर आभूषण एवं नगदी लेकर प्रेमी के साथ फरार होने वाली महिला को प्रेमी सहित पुलिस आज गिरफ्तार कर लिया! इस युवती के पास आभूषण और नकदी बरामद हो गई!
मामला जनपद के थाना काँठ क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी पूर्वी का है! पट्टी स्थित निवासी विकास राठौर की पत्नि शोभा अपने प्रेमी अहसान उर्फ पंगा पुत्र लालू निवासी मो० तकिया कस्बा व थाना कांट जनपद शाहजहाँपुर के साथ मिलीभगत करके अपने पति विकास व सास सदावती व ससुर मेवाराम को जबरदस्ती चाय में नींद की गोली डालकर पिलाई! गहरी नींद में उनके सो जाने पर अपनी सास की गले में पहने धागा की माला को काटकर चाबी निकाली और घर में रखे बक्से से पीली व सफेद धातु के जेवरात मूल्य करीब 4.5 लाख रुपये व नकदी 50000 रुपये लेकर फरार हो गए! इस घटना का मुकदमा थाने में दर्ज हो गया!
घटना का खुलासा करने में लगी पुलिस को उस समय कामयाबी हाथ लगी जब मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त शोभा अपने प्रेमी संग स्थानीय बस स्टैंड पर खड़े कहीं फरार होने की तैयारी कर रहे हैं! पुलिस ने दोनो मौके से गिरफ्तार कर लिया! दोनो के पास, माल पीली व सफेद धातु के आभूषण मूल्य करीब 4.5 लाख रुपये व नकदी 42450 रुपये बरामद होना बताया गया!









