दिनदहाड़े नगर से अचानक गायब हुई तीन लड़किया क्षेत्र में हड़कंप!
CRS रिपोर्ट खुदागंज से प्रशांत शर्मा
शाहजहाँपुर जनपद के खुदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी चचेरी बहन व एक तहरी बहन के गायब होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया! दिनांक 26/11/2022 दिन शनिवार को अपने भाई के साथ नगर में दवाई लेने आई दो बहनें अचानक नगर से कहीं गायब हो गई! एक लड़की की उम्र लगभग बीस बर्ष बताई गई है है जबकि दूसरी लड़की नाबालिग उम्र लगभग पंद्रह वर्ष है वहीं तीसरी तहरी बहन उम्र लगभग सोलह वर्ष बताई जा रही है!
बताया गया, तहरी बहन घर से, चचेरी बहनों से पहले खुदागंज के लिए आई थी! काफी खोजबीन करने के बाद कुछ पता नहीं चला तो तहरे भाई ने खुदागंज पुलिस को दिनांक 27/11/2022 दिन रविवार को लिखित प्रार्थना पत्र दिया! थाना अध्यक्ष रवि कुमार ने तुरन्त अपनी टीम के साथ नगर के समस्त सी सी टी वी खंगलवाए और नगर के समस्त ब्यूटी पार्लरो पर भी खोजबीन की लेकिन लड़कियों का कोई पता नहीं चल सका!
थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि दो सगी चचेरी बहनें अपने भाई के साथ दवाई लेने आई थी! मेडिकल पर साथ में आऐ अपने भाई से कहा कि हमें ब्यूटी पार्लर जाना है, तो भाई बाल कटाने चला गया! दूसरी तरफ तहरी बहन उम्र लगभग 16 वर्ष घर से अपनी भाभी का मंगलसूत्र लाई है तो वहीं चचेरी बहन उम्र 15 बर्ष अपना आधार कार्ड घर से लाई फिलहाल तहरे भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकरण कर लिया गया है! पुलिस खोजबीन में जुटी हुई है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा!
