
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
सलोन रायबरेली मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव खतौली विधानसभा उपचुनाव एवं गुजरात विधानसभा में मिली पार्टी को शानदार कामयाबी पर पार्टी कार्यकर्ता प्रफुल्लित हो उठे एवं पार्टी कार्यालय परशदेपुर रोड पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी एवं जश्न मनाया। पार्टी के निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष श्री जागेश्वर यादव ने कहा कि यह पार्टी की नीतियों की जीत है l पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगतपाल यादव ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब समाजवादी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता संतराम पासी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहराए गी। इस समारोह में प्रमुख रूप से इरफान सिद्दीकी अविनाश यादव, मोहम्मद उमर, पुष्पेंद्र यादव ,मुशीर खान, अनूप यादव, कासिम सिद्दीकी ,दीप चंद्र यादव, इमरान सिद्दीकी, मोहम्मद जैद खान मेवाती, सुनील यादव और मिंटू सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।










