
ऊँचाहार,रायबरेली । विधान परिषद सदस्य की मतों के गिनती के बाद दिनेश प्रताप सिंह ने हैट्रिक लगाकर जीत का बिगुल फूक दिया इसके साथ भारतीय जनता पार्टी ने 12 सालों बाद रायबरेली की एमएलसी सीट पर दिनेश प्रताप सिंह के रूप में फिर से कब्जा कर लिया।
मंगलवार को गिनती के बाद जीत की घोषणा होते ही सदर, ऊंचाहार कस्बा समेत जिले की सभी तहसीलों में भी भाजपाइयों में जश्न का माहौल देखने की मिला। यह माहौल किसी त्योहार से कम नहीं था।दीवाली पर्व की तरह गोले तमाशे दगाये जा रहे थे एक ही सुर में जय श्री राम का नारा लगाया गया ढोल नगाड़े साथ एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इज़हार किया। यह माहौल था ऊँचाहार के मुख्य चौराहा स्थित हनुमान मंदिर का।
जिले के के गोरा बाजार स्थित आईटीआई में एलएलसी पद के लिए हुए मतदान के मतों की गिनती मंगलवार सुबह से शुरू हो गई। शुरूआत से ही राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को एकतरफा बढ़त मिलती गई। अंत में उन्हें 2172 के भारी मतों से विजय श्री मिली है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार व अपने प्रतिद्वंदी वीरेंद्र शंकर यादव को 2172 मतों के भारी अंतर से हराया है। सपा उम्मीदवार को मात्र 129 मत ही ही मिले हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार को 2301 मत मिले है। निर्दल उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह को चार और मनीष कौशल को दो मत मिले है। जिले के कुल 2480 मतदाताओं में से 2464 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
खास बात यह है कि रायबरेली की विधान परिषद सीट पर दिनेश प्रताप सिंह ने लगातार तीसरी बार शानदार जीत दर्ज की है। इससे पूर्व दो बार के चुनावों में वह कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार के रूप में एमएलसी बने थे। जबकि भाजपा ने 12 साल बाद रायबरेली की सीट पर कब्जा किया है। इससे पहले भाजपा के राजा राकेश प्रताप सिंह रायबरेली में एमएससी निर्वाचित हुए थे।
चुनाव जीतेते ही कस्बा समेत ग्रामीण अंचलों में हर्ष का माहौल।
एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के विजय श्री की घोषणा होते ही कस्बा समेत ग्रामीण आचलों के भाजपाइयों समेत समर्थकों में खुशी का माहौल छा गया। जहां कस्बे में ढोल नगाड़ों की ध्वनि सुनाई देने लगी। वही भाजपाइयों ने कस्बा स्थित हनुमान मंदिर पूजन अर्चन कर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाते हुए खुशी का इजहार कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में गोली पटाखे भी लगने लगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, कनक बिहारी सिंह,अरविंद शर्मा, विनीत कौशल, गिरजा शंकर साहू, राकेश मौर्य, अजय कुमार मौर्य, पूर्व प्रधान राजेश कुमार मौर्य समेत काफी संख्या में लोगों ने भाजपा की जीत पर खुशी का इजहार किया है।










