
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के गौरा हरदो में पंचायत भवन के सामने स्थित किराने की गुमटी परचून की दुकान में चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया चोरी की घटना से क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल। प्राप्त जानकारी के अनुसार डेविड पाल निवासी सराय गौरा हरदो एक परचून की दुकान चलाते हैं जिसमें एयरटेल बैंकिंग का भी काम करते हैं रविवार देर शाम रोज की तरह वह दुकान बंद कर घर चला जाता है सोमवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला एवं अन्य सामान बिखरा हुआ मिला जिसमें नगदी सहित सामान को चोरों ने पार कर दिया डेविड पाल ने बताया कि गल्ले में रखे ₹40000 एवं दुकान का सामान चोर ताला तोड़कर उठा ले गए। वहीं सूचना पर गदागंज पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।










