
रिपोर्ट- फ़रहान सिद्दीकी
CRS/सलोन रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाली पुर पोस्ट धरई शिवांग शुक्ला उम्र 15 वर्ष का आज nh31 पर न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल की बस से ओवरटेकिंग में एक्सीडेंट हो गया जिस से शिवांग शुक्ला की मौके पर ही मृत्यु हो गई आपको बता दें शिवांग अपने परिवार का इकलौता बेटा था परिजनों ने बताया शिवांग आज पेपर देने के लिए घर से निकला और जैसे ही nh31 हाईवे पर पहुंचा वैसे ही सामने से आ रही न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल की बस ने जोरदार टक्कर मारी जिससे शिवांग बाइक लेकर के रोड पर गिर गया वही न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल का ड्राइवर तेज गति व लापरवाही से बस चलाते हुए शिवांग को जोरदार टक्कर मार दिया जिस से शिवांग अनियंत्रित होकर बाइक लेकर गिर गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई सूचना मिलते ही मौके पर सलोन पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया










