
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद डलमऊ तहसील क्षेत्र के धमधमा, कुरौली बुधकर, सरदारगंज, सहित अन्य चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है
बीते तीन-चार दिनों से सर्दी का सितम आफत बनकर टूटा है सर्दी की ठिठुरन में घरों में रहने वालों से ज्यादा सड़क किनारे रहने वाले लोगों पर गर्व भरी सर्दी अपना असर दिखाने लगी है सड़क पर दिन-रात चलने वाले राहगीर, चालक और , दुकानदार लगाने वालों के साथ अंधेरा ढलते ही मुश्किल का दौर शुरू हो जाता है ऐसे लोग शरीर को गर्म रखने के लिए आसपास से लकड़ी व अन्य सामग्री को जलाकर अलाव की व्यवस्था तो कर रहे हैं परंतु यह न बराबर साबित हो रहा है अचानक तेज हवा चलने से बढ़ी गलने जैसी ठन्ड लोगों को कपाना शुरू कर दिया है लेकिन अभी तक डलमऊ तहसील क्षेत्र के धमधमा, कुरौली बुधकर, सरदारगंज सहित अन्य चौराहों पर अभी तक अलाव की ठीक ढंग से व्यवस्था ना होने से ठंड के सितम को और बढ़ा दिया है सबसे बड़ी विंडबना यह है की जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग चंद पैसों के लिए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला कैसे झाड़ लेते हैं।










