
Report CRS रायबरेली अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 05 जनवरी 2023 को थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर थाना डलमऊ पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-438/2022 धारा-2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द अधिनियम का वाँछित तथा 25,000 रूपये का इनामिया अभियुक्त राहुल सक्शेना पुत्र रामानन्द सक्शेना निवासी तलैया सवजात थाना मऊ दरबाजा जनपद फरूखाबाद को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरूद्ध थाना डलमऊ पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।










