
Report CRS रायबरेली 09 जनवरी 2023 प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह ने विकास खंड राही के पूरे इंची मजरे परौरा में आज माननीय मंत्री जी ने गरीबों को कंबल वितरण कर उनका कुशलक्षेम जाना और बताया कि उन्होंने कहा कि योगी सरकार हर वर्ग की चिंता करती है और उनके हितों का ध्यान रख रही है। उन्होंने किसानों को उद्यान विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औद्योनिक खेती करके किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते है। उद्यान विभाग द्वारा कृषि व लघु उद्योग की स्थापना हेतु विभिन्न प्रकार की सब्सिडी दी जा रही है, जिसका लाभ किसान ले सकते हैं।










