
Report CRS रायबरेली दिनांक 05 जनवरी 2023 से दिनांक 04 फरवरी 2023 तक आयोजित सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री इंद्रपाल सिंह द्वारा कल दिनाँक 08 जनवरी 2023 को यातायात पुलिसकर्मियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन के संगोष्ठी सदन में मीटिंग की गई । सुरक्षित यातायात हेतु सड़क सुरक्षा से संबधित जागरूकता के लिये कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने जैसे- दो पहिया/चारपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट/ सीटबेल्ट के प्रयोग, यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन तथा नियन्त्रित गति से सावधानी पूर्वक वाहन चलाने सम्बंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर प्रभारी यातायात श्री आशुतोष त्रिपाठी सहित जनपद के य़ातायात पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।










