
Report CRS रायबरेली सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आज दिनांक 09 जनवरी 2023 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी द्वारा कोतवाली नगर पुलिस टीम के साथ शहर क्षेत्र अंतर्गत सुपर मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक सहित विभिन्न बैंकों में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग करायी गयी । इस दौरान बैंक के सुरक्षा संबंधी यंत्र सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण, अलार्म इत्यादि की जांच करते हुए बैंक कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तत्पश्चात कोतवाली नगर की राजघाट पुलिस चौकी के समीप स्थित बैरियर पॉइंट एवं भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डलमऊ तिराहे पर भी पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग करायी गयी। दुकानों के आसपास स्थित खोखा, गुमटी पर उपस्थित सदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ तथा गहनता से चेकिंग की गयी। पूरे जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में 230 बैंक शाखाओं/ग्राहक सेवा केन्द्रों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग करायी जा रही है। इस सम्बंध में एसओपी जारी कर सभी क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।










