
Report CRS रायबरेली कल दिनांक 09 जनवरी 2023 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा डिग्री कालेज चौराहा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी उसी समय कविता श्रीवास्तव द्वारा सूचना दी गयी कि वह ई रिक्शा पर बैठकर आ रही थीं और जब वह डिग्री कालेज चौराहे पर पहुंचने वाली थी तभी ई रिक्शा पर बैठी चार अन्य महिलाओं ने मिलकर उनके गले से सोने की चैन छीन ली और सुपर मार्केट की तरफ तेजी से चली गयीं। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस टीम द्वारा पीडित महिला के साथ जाकर पवन नमकीन के पास उन चारों महिलाओं को रोक कर गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर महिलाओं ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन लोगो ने धोखा देकर चैन छीनी है। महिला अभियुक्ताओं के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।










