
Report CRS रायबरेली 11 जनवरी, 2023 शासन के निर्देशानुसार जनपद में मनाये जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती पल्लवी मिश्रा एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका की अध्यक्षता में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए महावीर जैन पार्क रायबरेली के चारो तरफ, सड़क के आस-पास/अवैध रूप से सड़क के किनारे अवस्थित अतिक्रमण हटवाया गया।यह जानकारी नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती पल्लवी मिश्रा द्वारा दी गई है।










