Report CRS रायबरेली 11 जनवरी, 2023 जनपद के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थियों से अपील की है कि जिन किसानों द्वारा ई-केवाईसी नही करायी गई है उन्हें योजना की मिलने वाली तेरहवीं किस्त भारत सरकार द्वारा रोक दी जायेगी। साथ ही साथ किसान को सूचित किया जाता है पी0एफ0एम0एस0 बैंक द्वारा डाटा रिजेक्ट होने की स्थिति में कृषक द्वारा अपने बैंक से सम्पर्क करते हुए अपने खाते को आधार से डी0बी0टी0 व आधार को एन0पी0सी0आई0 मे सीड करा लें एवं जिन किसान का भू-लेख अंकन पी०एम० किसान पोर्टल पर नहीं हुआ है, जिसके कारण 12वी0 किस्त रुक गई है, वह भू-लेख अंकन के लिए सम्बन्धित तहसील/सम्बन्धित राजकीय कृषि बीज भण्डार में सम्पर्क करे तथा भू-लेख अंकन कराये।
ई-केवाईसी कराने हेतु किसान अपने नजदीकी जन सुविधा केन्द्र पर जा कर अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी करा लें अन्यथा की स्थिति में आने वाली पी0एम0 किसान की किस्त भारत सरकार द्वारा रोक दी जायेगी।










