
Report CRS रायबरेली में कोहरे के चलते भीषण ठंड में नाले के भीतर गिरी गाय को स्थानीय लोगों ने सकुशल निकाल लिया है। गाय का लाइव रेस्क्यू देखकर आप भी निस्वार्थ गाय को बचाने वालों की तारीफ किये बिना नहीं रहेंगे। मामला पीएसी कालोनी के पास का है। यहां शहर भर के गंदे पानी को नहर में ले जाने वाले नाले के भीतर एक गाय को लोगों ने छटपटाते हुए देखा था। स्थानीय लोगों पास जाकर देखा तो गाय काफी देर की गिरी हुई लग रही थी। माना जा रहा है कि कोहरे के चलते गाय को नाला नहीं दिखा होगा। स्थानीय लोगों ने भीषण ठंड के बावजूद उसे निकालने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। बाद में स्थानीय समाजसेवी वा पत्रकार संदीप विश्वकर्मा ने अपनी जेसीबी उपलब्ध कराई एवम खुद ही जेसीबी के सहारे गाय को सकुशल निकाला।










