
Report CRS रायबरेली 11 जनवरी, 2023 जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रियदर्शी ने आज गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के खगिया खेड़ा के पास बांदा बहराइच राजमार्ग पर घने कोहरे के चलते डंपर द्वारा हुई दुर्घटना पर पहुचकर राहत व बचाव के कार्यो की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।










