
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैंरू दिनेश प्रताप सिंह
मंत्री जी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कामना की
Report CRS रायबरेली 11 जनवरी, 2023 प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह ने आज हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि अत्यंत हृदय विदारक है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थल पर जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रियदर्शी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
मा0 मंत्री जी ने मौके पर जाकर मृतकों एवं घायलों के परिजनों से भेंट की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने इस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा मृतकों के परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।










