हज़रत सैय्यद शाह शमशुद्दीन मियाँ का 188वां सालाना उर्स 3 फरवरी से होगा शुरू!

CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर के प्रसिद्ध बुजुर्ग हजरत सैयद शाह शमशुद्दीन मियाँ रहमतुल्लाह अलैह का, 188 वां सालाना उर्स शरीफ का कार्यक्रम जारी कर सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने रज़ाकारों को उर्स की तैयारियां मुकम्मल करने के निर्देश दिये! सलान उर्स 3 फरवरी से शुरू होकर 6 फरवरी तक होगा! इसबार भी उर्स शरीफ का प्रोग्राम फैसबुक एवं यूट्यूब पर ऑनलाइन दिखाया जाएगा!
नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित दरगाह हजरत सैयद शाह शमशुद्दीन मियाँ रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स शरीफ की तैयारियों को लेकर सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियाँ ने खानकाह पर रज़ाकारो (कार्यकर्ताओं) की बैठक करते हुए निर्देश दिये कि सभी लोग उर्स की तैयारियों शुरू कर दे और अपनी दी गयी जिम्मेदारी को निभाये! सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमिया ने बताया कि सालाना उर्स शरीफ 3 फरवरी को रात में मिलाद शरीफ होगी! 4 फरवरी रात 8 बजे से जलसा ईदमीलादुन्नबी होगा जिसमें सैयद बादशाह हुसैन मियाँ वास्ती बिलग्राम शरीफ, सैयद अनस हुसैन मियां वास्ती बिलग्राम, शरीफ, मौलाना कारी फुरकान रज़ा नूरी बीसलपुरी, शायर मुस्तफा रज़ा, मुर्तज़ा रज़ा अज़हरी बरेली, सददाम रजा कटरवी, शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंज़री, मौलाना निज़ामुद्दीन, हाफिज़ अनीस अत्तारी, हाफिज़ अब्दुल मतीन लखीमपुरी आदि को दावत की गयी है!
फूल मियां ने बताया कि 5 फरवरी को प्रातः 8 बजे से तकरीर उलमा-ए-कराम व प्रातः 10ः00 बजे कुल शरीफ होगा। इसके बाद कव्वाली और रात 8 बजे से कव्वाली होगी! उन्होंने बताया इसबार भी उर्स शरीफ का प्रोग्राम फैसबुक व यूटीयूब पर लाईव दिखाया जाएगा! उन्होने सभी लोगों को जिम्मेदारी सौपते हुए सकुशल उर्स शरीफ सम्पन्न कराने के निर्देश दियें!








