
CRS AGENCY| केरल के कन्नूर ज़िले मे कुछ हमलावरों ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को लोहे की रॉड से पीटा डाला साथ ही एक पैर भी तोड़ दिया। फिलहाल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता का इलाज चल रहा है| पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले पनूर के पास कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई थी।
मामला चौकली पुलिस थाने का है जहां के एक अधिकारी ने कहा कि घटना पनूर इलाके के पास सोमवार रात करीब 11 बजे की है जब कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हाशिम अपने घर के पास एक शादी से लौट रहे थे। इसी दौरान विवाह स्थल और उनके घर के बीच एक सुदूर इलाके में उन पर हमला कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और अभी उनका बयान लेना संभव नहीं हो सका है। इसलिए अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर कौन थे और हमले में कितने लोग शामिल थे।
अधिकारी ने कहा कि कुछ दिन पहले पनूर के पास कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई थी और हाशिम पर हमला संभवत: उसी का परिणाम हो सकता है।








