
Report CRS रायबरेली 17 जनवरी, 2023 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व श्री अब्दुल शाहिद, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली के दिशा-निर्देशन में 11 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आज बैंकों व फाइनेंस कंपनी में लंबित प्री-लिटिगेशन स्तर के मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रूपरेखा तय किये जाने हेतु बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आहूत की गयी। उक्त बैठक की अध्यक्षता माननीय नोडल अधिकारी लोक अदालत विद्याभूषण पाण्डेय के द्वारा की गयी। नोडल अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित शाखा प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये जिससे अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली उमाशंकर कहार, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव जैन अग्रणी शाखा प्रबन्धक बैंक आफ बड़ौदा व बड़ौदा यू0पी0 ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, यूको बैंक, श्रीराम फाइनेन्स, टाटा फाइनेन्स, मैग्मा फाइनेन्स, चोलामण्डलम व महिन्द्रा रुरल हाउसिंग फाइनेन्स लि0 के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।










