
Report CRS रायबरेली आज दिनांक 17.01.2023 को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत अभियान के अंतर्गत यातायात सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु महिला आरक्षियों द्वारा निकाली जा रही स्कूटी रैली को अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के दौरान आमजनमानस को यातायात नियमों जैसे- दो पहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठे सहयात्री को हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहनों पर सीटबेल्ट लगाने, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाना, नशे की हालत में वाहन न चलाने , तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन न चलाने, कोहरे व धुंध के दृष्टिगत वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने आदि का पालन करने हेतु जागरुक किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात श्री इंद्रपाल सिंह, प्रभारी यातायात श्री आशुतोष त्रिपाठी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती रेखा सिंह आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।










