
ऊंचाहार, रायबरेली। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत इंडियन बैंक ऊंचाहार के शाखा प्रबंधक आशीष प्रताप सिंह ने मृतक की महिला को ₹200000 का बीमा राशि का चेक दिया। ग्राम पुरे बहेलिया अमिलिया पुरवा निवासी नगीना के पति राजेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिसका खाता इंडियन बैंक ऊंचाहार में था। पति की मौत के बाद नगीना ने पति के दस्तावेज बैंक में प्रस्तुत किया। शाखा प्रबंधक ने औपचारिकता पूरा करते हुए पत्नी नगीना को ₹200000 की बीमा राशि की चेक दिया। बीमा राशि की पाकर नगीना के आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े। नगीना ने बताया कि पति की मौत हो जाने के बाद बच्चों को पालने पहुंचने का कोई साधन नहीं था परंतु बैंक द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत चेक पाकर अब हम अपने परिवार की देखभाल कर सकूंगी, इस मौके पर दुर्गेश शुक्ला, जयंत सचान, प्रदीप अग्रहरी समेत बैंक का स्टाफ उपस्थित रहा। बैंक मैनेजर ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सभी के लिए हितकारी है इसीलिए प्रत्येक खातेदार को बैंक में इस योजना के लाभ के लिए निरंतर किस्त देते रहना चाहिए जिससे किसी दुर्घटना होने के बाद उनके परिजनों को जीवन यापन के लिए एकमुश्त राशि उपलब्ध हो जाती है तथा परिवार को आगे बढ़ने में काफी सहायता मिलती है।










