रायबरेली 18 जनवरी, 2023 जनपद के राजकीय आईटीआई गोरा बाजार रायबरेली में 21 जनवरी 2023 को वर्धमान टेस्टाईल लि. (ऑरो टेक्टाईलस यार्न डाईग डिविजन) साई रोड बद्दी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश की कंपनी के लिये विशेष कैम्पस का आयोजन किया जा रहा है। आयु 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से 03 बजे सायं तक में साक्षात्कार दे। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, आई0टी0आई0 अंकपत्र, बायोडाटा आदि प्रमाण पत्र लेकर प्रतिभाग कर सकते है। उक्त कंपनी 100 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही है। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से होगी। अधिक जानकारी के लिए आई0टी0आई0 के प्रधानाचार्य के सम्पर्क कर सकते है।
यह जानकारी प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव राजकीय आईटीआई गोरा बाजार रायबरेली के द्वारा दी गई।










