
Report CRS रायबरेली विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह एवं बजरंग दल के जिला संयोजक पंकज मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल देश के राष्ट्रपति को सम्बोधित एक मांग-पत्र जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को सौंपा। जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर सम्बन्धित तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। दिये गये ज्ञापन में लिखा है कि आज देश एक विकट परिस्थिति से जूझ रहा है, जिसकी ओर हम आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। देश में जिहादी तत्व घृणा और आतंक के वातावरण का निर्माण कर रहे हैं। कभी सर तन से जुदा गैंग सक्रिय होता है, तो कभी लव जिहाद या जिहाद के अन्य प्रकारों से हिन्दू समाज को आतंकित करने का षड़यन्त्र किया जा रहा है। हिन्दू संगठनों, उनके कार्यकर्ताओं और हिन्दू नेताओं पर हमले कर उनकी हत्या करने की कई घटनायें सामने आई है। दिनाँक 8 जनवरी 2023 को असम के करीमगंज जिले के लोविरपुरा में बजरंग दल के एक 16 वर्षीय कार्यकर्ता शंभू कैरी की एक जिहादी द्वारा चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई, पिछले दो वर्षो में ही बजरंग दल के 9 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है और 32 कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं, जो घटना अभी दिल्ली में हुई है वह भी चिंता पैदा करती है, जिसमें दो हत्यारों ने एक हिन्दू की निर्मम हत्या कर दी और उसके 32 टुकड़े करने के बाद कहा कि उसके निशाने पर कई हिन्दू नेता भी हैं। आतंक फैलाने के लिए किए गए इन हमलों में दो नई रणनीतियां सामने आ रही हैं। हमलों के लिए नाबालिगों को आगे किया जा रहा है, जो बकरों की कुर्बानी और मदरसों की शिक्षा के कारण पहले से ही क्रूरता और घृणा से कूट-कूट कर भरे होते हैं। कई घटनाओं में उन्होनें हत्या करने वाले व्यक्तियों को भी सुपारी दी है, जैसा कि दिल्ली के हत्याकाण्ड से स्पष्ट हुआ है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी है कि घृणा फैलाने व झूठे विक्टिम कार्ड खेलकर मुस्लिम समाज को भड़काने वाले मौलवियों व नेताओं पर नियंत्रण करने के लिए एक कठोर कानून बनाएँ। इन हमलों में सम्मिलित अवयस्कों को वयस्क के समान माना जाए, जिससे अवयस्कों को मिलने वाला संरक्षण इन क्रूर हमलावरांे और हत्यारों को न मिल सके। हिंसा के लिए प्रेरित करने वाले तत्व विभिन्न नामों से सामने आते रहते हैं, जैसे-सिम्मी, पी.एफ.आई. सिटीजन फोरम आदि केवल नाम हैं। प्रेरक तत्व जिहादी विचारधारा है, जिस पर रोक लगाने के लिए एक आवश्यक कठोर कानून बनाना चाहिए, इसके लिए आप कृपया केन्द्र सरकार को उपयुक्त निर्देश दें। घृणा का वातावरण बनाने में मदरसों का बड़ा योगदान है, उन पर नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था बनानी चाहिए, यह समय की मांग है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मन्त्री रामकरण पाल, गोरक्षा आन्दोलन समिति जिला संयोजक अनुज श्रीवास्तव, जिला महामंत्री संतोष सोनी, जिला सुरक्षा प्रमुख सुरेश सिंह, जिला सह मंत्री अजय सिंह, नगर अध्यक्ष धनन्जय पाण्डेय, नगर सह मन्त्री अनुज पाण्डेय, आशीष शुक्ला, मारूत त्रिपाठी, सलोन अध्यक्ष संजय तिवारी, सोमिल श्रीवास्तव आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










