
Report CRS रायबरेली 18 जनवरी, 2023 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली श्री अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में 11 फरवरी 2023 को दीवानी न्यायालय, रायबरेली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश श्री पंकज जायसवाल की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय में सभी प्रशासनिक अधिकारियों व राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु अधिक से अधिक वादों को चिन्हित किये जाने व लोक अदालत में निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में नोडल अधिकारी लोक अदालत/अपर जिला जज विद्या भूषण पाण्डेय, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमाशंकर कहार, अपर जिलाधिकारी पूजा मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, उपजिलाधिकारी ऊँचाहार, उपजिलाधिकारी सलोन, तहसीलदार महराजगंज, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार लालगंज, जनपद अमेठी की तिलोई तहसील से नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।










