
Report CRS रायबरेली 18 जनवरी 2023 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अब्दुल शाहिद के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के तत्वाधान
में वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई0टी0आई0 कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली का निरीक्षण उमाशंकर कहार अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली द्वारा किया गया। सचिव द्वारा वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना गया तथा वृद्धजनों के लिए विधिक जागरुकता व सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत सचिव द्वारा सभी वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा वृद्धाश्रम की पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया पाकशाला में पर्याप्त साफ-सफाई न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा सहायक अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि पाकशाला में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा वृद्ध महिलाओं की सेवा के लिए नियुक्त सेवादार पूर्ण समर्पण व निष्ठा से कार्य करें। सचिव द्वारा सभी वृद्धजनों को बताया गया कि वृद्धों को भी पूरी मानवीय गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार है। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के सहायक अधीक्षक अनुज श्रीवास्तव, भण्डारी नीलम श्रीवास्तव, पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति व पूनम सिंह उपस्थित रही।










