खुटार पुलिस ने 2३ घंटे में 4 मादक तस्करो को गिरफ्तार किया!
तस्करो के पास से 1 करोड़ 48 लाख के मादक पदार्थ बरामद!
CRS खुटार/शाहजाँपुर-विगत 24 घण्टे मे मादक पदार्थ तस्करी करते हुए 04 तस्कर गिरफ्तार कर अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 01 करोड 48 लाख रुपये कीमत के मादक पादर्थ पुलिस ने बरामद किए!
खुटार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर जुड़वा सड़क गोला मार्ग से पहले दिनांक 21जनबरी रात्रि, अभियुक्तगण, सद्दाम पुत्र महबूब अली, अकलीम पुत्र रहीस व हर्षित मिश्रा उर्फ चन्दन पुत्र ब्रहमानंद मिश्रा को गिरफ्तार उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे मादक पदार्थो की तस्करी करने के लिए माल सहित कहीं जाने की फिराक़ में खड़े थे!
मौके पर पुलिस को उनके कब्जे से 630 ग्राम चरस व 03 अदद मोबाइल फोन बरामद हुए, तथा दिनांक 22.01.23 की रात्रि ग्राम रुजहा खुर्द के पुलिया के पास खेत से अभियुक्त राजन कुमार पुत्र रामशरण निवासी ग्राम दियूरिया थाना पुवाँया को, मय 220 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया!
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना खुटार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी!








