
सलोन रायबरेली। मिनी स्टेडियम सलोन में छटा मिस्बा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सलोन अमित सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। टास जीत कर प्रतापगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी किया। उद्घाटन मैच प्रतापगढ़ व रेहुवा लालगंज की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें 4 विकेट खोकर 175 का लच्छ का पीछा करते हुए रेहुवआ लालगंज टीम अपने सारे विकेट खोते हुए 109 रन पर आल आउट हो गई 66रनो के अंतराल से प्रतापगढ़ टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। इस टूर्नामेंट के मैन ऑफ द मैच 45 रन बनाने वाले सौरभ रहे। जिसको कमेटी ने पुरस्कृत किया ।। टूर्नामेंट में मुख रुप से कोतवाल बृजेश कुमार राय। आयोजक मंसूर जाफरी , पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतराम पासी, चंद्रशेखर रस्तोगी, इरफान सिद्दीकी, सुनील साहू, मुर्शल सिद्दीकी, गुड्डू राइनी, जैद खान मेवाती, सहनवाज चौधरी, चौधरी सऊद, इसरार हैदर, कसीम सिद्दीकी, तनवीर अहमद, शरीफ गड्डी, समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।










