
Report CRS रायबरेली 24 जनवरी 2023 जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आज विधानसभा बछरावां, सरेनी व ऊंचाहार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति एवं आर्शीवचन से मेगा इवेन्ट के रूप में समारोह पूर्वक सम्पन्न कराया गया। जिसमें 04 मुस्लिम एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 63, अनुसूचित जाति के 231 तथा सामान्य वर्ग के 03 कुल 301 समाज के सभी वर्गों के गरीब परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया।










