
रायबरेली 25 जनवरी, 2023 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अमित कुमार ने बचत भवन सभागार में छात्र छात्राओं को स्लोगन राइटिंग, निबंध, लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा बचत भवन के प्रांगण से दिव्यांगजनों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अमित कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ विषय पर जनपद के स्कूल कॉलेजों महाविद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में छात्र/छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाने के साथ साथ स्कूल, कालेजों में प्रभात फेरी, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं, का आयोजन किया जा रहे है तथा विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत भी किया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं से कहा कि तरक्की, विकास जीवन में अनुशासन का महत्व है। जीवन में अनुशासन नही पाया तो कुछ भी नही कर सकता है, बच्चें की पहली सीड़ी अनुशासन है, बच्चें किसी भी कार्यक्रम में आये तो उसको तन्नमन्यता वह जानने के उद्देश्य से गंभीरता से हिस्सा ले, क्योकि उन्हें जीवन में आगे बहुत कुछ करना है। उन्होंने छात्र छात्रों से कहा कि मतदाताओं के पास ताकत होती है वे सरकारें चुनते है लोकसभा के चुनाव में मतदान कर सांसद चुनकर प्रधानमंत्री व विधानसभा में मतदान कर मुख्यमंत्री चुनने में भी भूमिका रहती है। निर्वाचन आयेाग की कोशिश के बावजूद मतदान का प्रतिशत 50-65 प्रतिशत रहता है। 35 प्रतिशत लोग मत का प्रयोग नही करते है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य यह भी यह अधिक से अधिक लोग मतदाता बने और अपना शत प्रतिशत मतदान कर अधिक से अधिक मतदान का प्रतिशत बढ़े।










