
Report CRS रायबरेली 25 जनवरी, 2023 जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव ने जनपद वासियो को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मौके पर हार्दिक बधाई देते हुए सुख समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि पारस्परिक सद्भावना एकता से ही राष्ट्र उन्नति कर सकता है। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र गौरव व सम्मान का पर्व है। पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती पूजा यादव, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अमित कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 वीरेन्द्र सिंह आदि ने भी गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए सुख समृद्धि की कामना की है।










