
Report CRS महाराजगंज-रायबरेली गरीबों की सेवा ही करना अपना धर्म मान कर जनकल्याण के लिए सेवा करते रहे खुद अंधेरे में रहे लेकिन दूसरों को प्रकाश देते गए इसीलिए इन्हें जननायक कहा जाता है आपको बता दें कि 24 जनवरी 2023 ऑल इंडिया एम0सी0ई0ए0 रायबरेली के तत्वधान में जन नायक कपूरी ठाकुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती तहसील महाराजगंज के अंतर्गत शेनपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर संतलाल एवं विशिष्ट अतिथि भानु प्रताप सिंह सामाजिक चिंतक विचारक वह कैडर प्रशिक्षक एवं विनोद कुमार नंद मंडल अध्यक्ष लखनऊ सदर अध्यक्ष महेश वर्मा ने सभी सम्मानित साथियों ने कपूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार नंद कपूरी जी के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों की शिक्षा पर समाज को अधिक ध्यान देना चाहिए।
Advertisement

डीपी नंद राम प्रकाश वर्मा शिवबालक सपाट पी0एन0ठाकुर ने कहा कि बिहार मे कपूरी जी अपने कार्यकाल में शिक्षा एवं आरक्षण पर विशेष कार्य किया जिससे वहां डॉक्टर इंजीनियर आईएएस पीसीएस अधिकारी अधिक हुए इन्हीं गुणों के कारण उन्हें जननायक कपूरी ठाकुर कहा जाने लगा जनकवि सुखराम शर्मा ने अपनी कविता के माध्यम से उनके जीवन व कार्यों पर प्रकाश डाला संचालन करते हुए एम0पी वर्मा प्रदेश महासचिव ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अपना दृष्टिकोण रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं की दशा व दिशा में काफी परिवर्तन हुआ है उन्होंने समाज की दिव्या काकरन का भी उल्लेख किया एम0पी वर्मा के द्वारा अपनी स्वर्गीय माता के नाम से मां गौरा देवी बालिका सम्मान में 5 बालिकाओं को सम्मानित करते हुए 20 छात्र-छात्राओं तथा 10 समाज के वरिष्ठ नागरिकों को कपूरी ठाकुर सम्मान से अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इस कार्यक्रम में राम नारायण पुजारी अमृतलाल भोला संदीप प्रधान गोवर्धन प्रधान रमेश संतोष अनिल सविता इंतजार सिंह गंगा प्रसाद ओमप्रकाश जीवन मधुर रामशंकर सुरेशचंद्र जिला सचिव जय नारायण श्यामवीर शर्मा आशीष कुमार सहित सैकड़ों महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।










