
Report CRS रायबरेली पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में सर्विलांस सेल रायबरेली द्वारा गुम/खोये मोबाइल/ टैबलेट की रिकवरी हेतु पूर्व में लिंक https://forms.gle/HrxNuxabt1mSo6Y6A जारी किया गया था जिसके माध्यम से जनपद रायबरेली में गुम/खोये हुए मोबाइल/टैबलेट के संबंध में सूचनाएं प्राप्त हुई थी। सर्विलांस टीम द्वारा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 101 मोबाइल बरामद किये गये हैं जिन्हें आज दिनांक 01 फरवरी 2023 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। मोबाइल स्वामियों द्वारा सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु रायबरेली पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।










