
Report CRS रायबरेली दिनाँक 11 जनवरी 2023 को बालक के परिजन द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गयी कि मेरा पुत्र गुलफाम उम्र करीब 15 वर्ष घर से कही चला गया और घर वापस नही आया है। काफी तलाश व खोजबीन करने पर उसका कुछ पता नही चल सका है । इस सूचना के आधार पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-13/2023 धारा 363 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई थी।
उपरोक्त बालक की सकुशल बरामदगी हेतु थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक विभिन्न माध्यमों से तलाश की जा रही थी जिसके परिणाम स्वरूप आज दिनांक 1 फरवरी 2023 को बालक को सुपर मार्केट से सकुशल बरामद कर परिजनों को सूचित किया गया तथा बालक को सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है । परिजनों द्वारा रायबरेली पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है ।










