
Report CRS रायबरेली दिनाँक 30 जनवरी 2023 को बालक के परिजनो द्वारा थाना मिलएरिया पर सूचना दी गयी कि मेरा पुत्र उम्र करीब 13 वर्ष दिनांक 30.1.2023 की रात्रि को घर से कही चला गया और घर वापस नही आया है। काफी तलाश व खोजबीन करने पर उसका कुछ पता नही चल सका है। इस सूचना के आधार पर तत्काल थाना मिलएरिया/एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई थी।
उपरोक्त बालक की सकुशल बरामदगी हेतु थाना मिलएरिया/एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक विभिन्न माध्यमों से तलाश की जा रही थी जिसके परिणाम स्वरूप आज दिनांक 1 फरवरी 2023 को थाना एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा बालक को सुपर मार्केट से सकुशल बरामद कर परिजनों को सूचित किया गया तथा बालक को मकान मालिक को सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों द्वारा रायबरेली पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।










