
Report CRS रायबरेली अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 01 फरवरी 2023 को थाना डीह पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर थाना डीह पर पंजीकृत मु0अ0सं0-37/2023 धारा-379 भादवि से सम्बंधित/प्रकाश मे आये अभियुक्त रमेश पुत्र कल्लू निवासी पूरे कनपुरियन मजरे लोधवारी थाना डीह जनपद रायबरेली को चोरी की मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स वाहन संख्या-UP33 BM 8819 तथा 01 अदद तमन्चा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ थाना क्षेत्र के महावल पुलिया के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना डीह पर मु0अ0सं0-38/2023 धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।










