
Report CRS रायबरेली अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 01 फरवरी 2023 को थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर थाना भदोखर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-620/2022 धारा-380/411 भादवि व मु0अ0सं0-23/2023 धारा-380/457/411 से सम्बंधित अभियुक्तगण 1-बुधई पासी पुत्र रामभजन निवासी पूरे मीरन मजरे रघुनाथपुर कटैली थाना भदोखर जनपद रायबरेली 2-विकास पासी पुत्र गंगाप्रसाद निवासी पूरे मीरन मजरे रघुनाथपुर कटैली थाना भदोखर जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के बेहटा पुल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थाना भदोखर पर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।










