
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी, रंग महोत्सव होली पर्व पर, 10 मार्च शुक्रवार को कवि सम्मेलन- मुशायरे का भव्य आयोजन, नगर के मो० हिन्दुपट्टी स्थित वरिष्ट आई० पी० एस० शिव मुरारी सहाय की ड्योढ़ी पर आयोजन होने जा रहा है! रात्रि 09 बजे से शुरु होने वाले इस भव्य कवि सम्मेलन-मुशायरे में देश के मशहूर कवि- शायर शिरकत करने पहुंच रहे हैं!
Advertisement


वरिष्ट आई०पी०एस श्री सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च दिन शुक्रवार को रात 09 बजे शुरु होने वाले इस कवि सम्मेलन-मुशायरे में देश के मशहूर शायरो में मुम्बई से ए० एस० तुराज़, रामपुर से अजहर (इनायती), ग्वालियर से मदन मोहन (दानिश), कानपुर से वेद प्रकाश शर्मा (सन्जर), बरेली से अकील नोमानी और मुजफ्फर नगर से खुर्शीद हैदर व आगरा से अनबर अमान तथा दिल्ली से खश्बू शर्मा आदि शायर/कवि शिकत करने पहुंच रहे हैं!








