
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली साधन सहकारी समिति मैं पिछले 1 सप्ताह से चल रहे चुनाव प्रक्रिया के अंत में रविवार को विकासखंड दीन शाह गौरा क्षेत्र के धूता साधन सहकारी समिति के चुनाव में हमीरमऊ ग्राम सभा के सरदार गंज निवासी कमलेश बहादुर सिंह फौजी व पूर्व प्रधान को निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अवधेश बहादुर यादव को चुना गया निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर जनप्रतिनिधियों ने कमलेश बहादुर सिंह और अवधेश बहादुर यादव को बधाई दी वही जनप्रतिनिधियों की इस बधाई से खुश होकर कमलेश बहादुर सिंह हर सुख दुख मैं खड़े होने और हर प्रकार की सेवा में साथ रहने का निर्णय लिया इस अवसर पर सचिव आदित्य प्रताप सिंह, अमित तिवारी, बलराज सिंह ,अंशु सिंह ,दीपक सिंह ,राजू सिंह ,मेराज सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे










