
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र के मीरापुर मजरे धूता निवासी जितेन्द्र ने ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी युवती से से क़रीब एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। सोमवार को वह ट्रेन से मंझलेपुर रेलवे स्टेशन पर उतरा था। आरोप है कि प्रेमिका पत्नी के परिजनो ने कुछ दबंगों के साथ वहां पहुंचकर प्रेमी व प्रेमिका को बहाने से चार पहिया वाहन में बैठा लिया कुछ दूरी पर प्रेमिका को छोड़कर कर परिजनों ने प्रेमी युवक की जमकर पिटाई शुरु कर दिया। घायल अवस्था में युवक बहाना बनाकर ऊंचाहार तहसील के निकट उतर गया जिसके बाद युवक के चिल्लाने पर प्रेमिका के परिजन व दबंग उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। युवक की हालत देख कर तहसील परिसर में हड़कम्प मच गया किसी ने सूचना 112 पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पी आर वी पुलिस ने घायल युवक को ईलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु कर दिया। कोतवाली पुलिस के उचित कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद वह शान्त हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।










