
लालगंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
लालगंज रायबरेली कोतवाली लालगंज के अंतर्गत एनएच 232 पर डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस पलट गई जिससे चालक की मौत हो गई बताते चलें कि एंबुलेंस वलसाड गुजरात से सिद्धार्थनगर डेड बॉडी को छोड़ने गई थी सिद्धार्थ नगर से वापस आते समय तेज रफ्तार एंबुलेंस जैसे ही सुबह 4:30 बजे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय के सामने पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे चालक गुड्डू निवासी ताला प्रतापगढ़ की मौत हो गई।










