
रायबरेली उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट मोहम्मद जावेेेद
एंकर- उत्तर प्रदेश रायबरेली के रहने वाले सूफी संत व मुस्लिम धर्मगुरु हजरत मौलाना अली मियां के भांजे व ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का गुरुवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। बोर्ड के एक सदस्य ने इसकी जानकारी दी। बोर्ड के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि मौलाना राबे हसनी नदवी पिछले काफी समय से बीमार थे और आज दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने लखनऊ स्थित इस्लामी शिक्षण संस्थान नदवतुल उलमा (नदवा) में आखिरी सांस ली
विओ- पूरी दुनिया में सूफी संत व मुस्लिम धर्मगुरु के नाम से विख्यात हजरत मौलाना अली मियां के भांजे मौलाना राबे हसनी नदवी को निमोनिया होने पर रायबरेली स्थित उनके पुश्तैनी घर से लखनऊ लाया गया था। उनके परिवार में तीन बेटियां हैं।
मौलाना नदवी पिछले करीब 21 साल से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष थे। उनकी नमाज-ए-जनाजा कल रात 10 बजे नदवा में पढ़ाई गई और शुक्रवार सुबह आठ बजे रायबरेली में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया










