
एंकर रायबरेली में ट्रैक्टर ट्राली व बाइक में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक में दो सगी बहनों की हुई दर्दनाक मौत वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल मामला सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेनी माधव गंज गांव के पास का है जहां,शीतल खेड़ा सरेनी से अपने घर वापस जाते समय सामने से आ रहे लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक में बैठी हैं कल्पना सिंह व शिक्षा सिंह पुत्री राजू सिंह उर्फ़ पहलवान सिंह उम्र लगभग 24 व 22 वर्ष निवासी रौतापुर थाना सरेनी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वही बाइक सवार युवक सौरभ सिंह पुत्र विमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रिफर कर दिया गया, वही अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार होने में कामयाब रहा जैसे ही इसकी सूचना परिजनों की लगी तो दो सगी बहनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दिया!










