
ऊंचाहार रायबरेली
रिपोर्ट – मोहम्मद जावेद
एंकर – नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन का आज आखिरी दिन रहा नामांकन के आखिरी दिन रायबरेली मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर ऊंचाहार विधानसभा में भी नामांकन करने पहुंची पूर्व चेयरमैन व सपा प्रत्याशी शाहीन सुल्तान ने समाजवादी व अन्य निर्दलीय दलों के प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल कर नामांकन किया वही मौके पर मौजूद समाजवादी पार्टी से टिकट प्राप्त की हुई प्रत्याशी शाहीन सुल्तान ने लोगो से समर्थन की अपील की वहीं शाहीन सुल्तान से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा की प्रदेश में दोहरी राजनीति का शिकार पूरी जनता हुई है वहीं नीति भाजपा ऊंचाहार नगर में भी लागू करना चाहती है ,लेकिन ऊंचाहार की जनता भाईचारा और सौहार्द को पसंद करने का कार्य करेगी और शाहीन सुल्तान ने कहा कि हमारी मंशा यह है में यहां की बहू और बेटी बनकर यहां के विकास कार्यों में जो रुकावट आईं हुई है उनको पूरा करने का संकल्प लेती हूं साथ ही साथ ऊंचाहार की जनता ने सपा प्रत्याशी व पूर्व चेयरमैन शाहीन सुल्तान की प्रशंसा करते हुए उन्हें जीत की दुआए दी इस अवसर पर प्रस्तावक रईस अंसारी, हारून मुसलमानी, गुफरान मंसूरी, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, रेहान कजियाना सहित समर्थक मौजूद रहे










