
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद।
गदागंज थाना परिसर में डलमऊ उपजिलाधिकारी आसा राम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न आगामी त्योहार ईद को लेकर थाना प्रभारी शरद कुमार ने गदागंज थाना परिसर में बैठक की ,बैठक की अध्यक्षता डलमऊ उपजिलाधिकारी आसा राम वर्मा ने बैठक में आए हुए लोगों से कहा की आने वाले ईद के त्योहार को आपस में मिल जुलकर मनाए गंगा जमुना तहज़ीब से ही सर्व समाज की उन्नति होती है आपस में मतभेद न रखे हिन्दू मुस्लिम आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का मजा ही कुछ और होता है जो कार्य जिस प्रकार से पुरानी परंपरागत से होता चला आ रहा है उसी तरीके से होगा ईद का त्योहार आपसी भाईचारे का त्योहार है, ईद के दिन सभी लोग सारे सिकवे गीले भूलकर एक दूसरे से गले मिलते है वहीं साफ सफाई को लेकर उप जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को आदेशित किया कि ईदगाह के आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया कहीं भी किसी प्रकार की कोई गंदगी नहीं होना चाहिए और अगर कहीं भी किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो मुझे या फिर थाना प्रभारी को सूचित करे वही थाना प्रभारी शरद कुमार ने कहा कि किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था खराब नहीं होने दी जाएगी मेरा उद्देश्य है कि हर हाल में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना है अगर कोई शरारती किस्म का व्यक्ति शांति व्यवस्था व क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई घटना करता है तो उस पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी
सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ ईद का त्योहार सब लोग गिले-शिकवे भुलाकर आपसी हिन्दू मुस्लिम भाईचारे के साथ मिल जुलकर ईद का पर्व मनाए
बैठक में उपस्थित,थाना प्रभारी शरद कुमार, उप निरीक्षक,अखिल तोमर, उप निरीक्षक,प्रेम,सिंह, उप निरीक्षक, अजय यादव व ग्राम प्रधान ऋषि प्रसाद,मोबिन अंसारी, हरिशंकर, सन्तोस मौर्या ,राकेश सिंह,सहित संभ्रांत लोग उपस्थित रहे










