
महाराजगंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
स्लग /एंकर बहुत बड़ी खबर यूपी के जनपद रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली छेत्र से है जहां घर के बाहर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से काटकर नृशश हत्या कर दी गई।
वीवो= खबर यूपी के जनपद रायबरेली से है जहां रात में घर के बाहर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी पूरे गांव में कुल्हाड़ी लेकर घूमता रहा और चिल्लाता रहा कि मैंने हत्या कर दी है। इस नृषंश हत्या से गांव में सन्नाटा, एवम भय व्याप्त है। मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदिहा का गांव का है जहां देर रात गांव के रहने वाले एक सिरफिरे दिनेश लोधी पुत्र चंदन उम्र 25 वर्ष ने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे किसान रामकेवल पुत्र नन्हुऊ उम्र 45 वर्ष पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला करके मौत के घाट उतार दिया । हत्या करने के बाद आरोपी दिनेश कुल्हाड़ी लेकर पूरे गांव में करीब आधे घंटे तक घूम घूम कर चिल्लाता रहा कि आज मैंने रामकेवल को मार डाला देर रात हुए इस हत्याकांड से पूरे गांव में हड़कंप मच गया वहीं हत्यारोपी दिनेश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश में टीमें गठित करके गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। इस घटना से छेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।










