
गदा गंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर आज रायबरेली जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्वक तरीके से ईद का त्यौहार मनाया गया है
वहीं गदागंज थाना क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बड़े ही हर्षोल्लास व शांति पूर्वक आपसी भाईचारे के साथ ईद का त्योहार मनाया और थाना क्षेत्र के धमधमा गांव की ईदगाह में 7 बजकर 30 मिनट पे मुस्लिम समुदाय के लोगो ने नमाज अदा की और नमाज के बाद देश में अमन ,चैन की दुवाए मांगी गई और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और अपने पुरखों की कब्र पे जाकर अगरबत्तीया जलाई और फातेहा पढ़ी ईद के त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगो में बड़ा ही हर्ष उल्लास देखा गया वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डलमऊ तहसीलदार उमेश चंद्र ,थाना प्रभारी शरद कुमार व उप निरीक्षक अखिल तोमर मै फोर्स के साथ मौजूद रहे










